फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां में बीएसएनएल ने शुरू की फोर जी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। भारत संचार निगम लिमिटेड सोलन मंडल ने सराहां में फोर जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा और लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट से ऑनलाइन कार्य करने में आसानी होगी। इससे पहले नैनाटिक्कर, मेहंदोबाग तथा लोहासा चौकी में बीएसएनएल फोर जी सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल व्यावसायिक क्षेत्र सोलन के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि लोगों तक सुविधा आसानी से पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि फोर जी सुविधा सराहां में भी शुरू की जा चुकी हैं। इसके लिए अपनी सिम को बीएसएनएल फोर जी सिम में बदलना होगा।
इसके लिए ग्राहक बीएसएनएल के सराहां उपभोक्ता सेवा केंद्र में जाकर यह करवा सकते हैं। ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट देने के लिए बीएसएनएल ने सराहां में भारत एयर फाइबर सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें