फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में 1260 ने लगवाई कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट में सोमवार को 1260 लोगों ने काविड वैक्सीन लगाई है। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग ने आठ केंद्र स्थापित किए थे। उपमंडल में स्वास्थ्य विभाग ने 30 जून तक 18 से 44 आयु वर्ग के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने डिग्री कॉलेज कंडाघाट, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कदौर और कल्होग, सिविल अस्पताल कंडाघाट, सायरी, ममलीग और बशील में वैक्सीन कैंप लगाए। इसमें डिग्री कॉलेज कंडाघाट में चार सौ, सिविल अस्पताल कंडाघाट में 120, मालगा स्कूल में 80, कदौर स्कूल में 110, कल्होग में 150, सायरी, ममलीग और बशील में 400 लोगों को वैक्सीन लगाई है।
कंडाघाट के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जयंत शर्मा ने वैक्सीनेशन कैंप की पुष्टि कर बताया कि लोगों का इस कार्य में सहयोग मिल रहा है। कहा कि वैक्सीन कैंप में स्वास्थ्य अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों को बताया कि सभी मास्क पहने और बार-बार हाथ धोएं यां सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन के लिए फैलाई जाने वाली अफवाहों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें