फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के स्वयंसेवी जगाएंगे स्वच्छता की अलख

कॉलेज में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में आठ दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरुण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद होकर किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर में भाग लेने पर बधाई दी और शिविर के लिए 25 सौ रुपये की राशि भेंट की। आठ दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवी कोटला और त्यावल गांव में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ विकास कार्य भी करेंगे। इसके अलावा शिविर में विभिन्न संस्थाओं से आने वाले स्रोत व्यक्ति स्वयंसेवियों को जागरूक करेंगे। काॅलेज के प्राध्यापक भी शिविर में आकर स्वयं सेवियों का मार्गदर्शन व ज्ञानवर्धन करेंगे। इस शिविर का संचालन एनएसएस संयोजक सहायक प्रोफेसर राजीव गुमरावत की देखरेख में हो रहा है। गुमरावत ने शिविर के शुभारंभ पर स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य और गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। शिविर के समापन अवसर पर कालेज के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. राकेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें