सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के भांबला चौक में बीते शुक्रवार को हुए हत्याकांड के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार था। इसे सोमवार सुबह ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की पहचान पृथीपाल निवासी सुलपुर बही के रूप में हुई है।
यह अपने ससुराल में ही रहता है और केबल नेटवर्क का काम करता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। उधर, तीसरे आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने की है। संवाद