फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के कोरोना संक्रमित होने के बाद दो और स्कूल भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। दो दिन पहले एक अध्यापक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय प्राथमिक स्कूल केलांग के साथ दो अन्य स्कूलों को भी 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिस कोेरोना संक्रमित शिक्षक के संपर्क में इंस्पेक्शन विंग के खंड शिक्षा अधिकारी के आने के बाद केंद्रीय प्राथमिक स्कूल केलांग दो दिन के लिए बंद किया था, वह शिक्षक क्योर स्कूल में तैनात हैं और वह कुछ दिन के लिए यूरनाथ प्राइमरी स्कूल में डेपुटेशन पर थे। लिहाजा, शिक्षा विभाग ने एहतियातन केलांग के साथ क्योर और यूरनाथ स्कूल को भी दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं।
इस घटना को लेकर केंद्रीय प्राथमिक स्कूल केलांग में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों में भारी रोष है। अभिभावक संघ की अध्यक्ष रजनी ने कहा कि कोविड के इस दौर में शिक्षा विभाग के अधिकारी भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतें। कहा कि चंद दिन पहले ही करीब डेढ़ साल बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। विभाग के कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण फिर बच्चों को कोविड टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इस तरह की लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय प्राथमिक स्कूल केलांग की सीएचटी छिमे अंगमों ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी किशन को लिखित में सूचना दी। इसमें इंस्पेक्शन विंग के खंड शिक्षा अधिकारी के साथ कोरोना संक्रमित शिक्षक के स्कूल परिसर में प्रवेश करने की सूचना दी गई। हालांकि, स्कूल परिसर में प्रवेश के कुछ घंटों बाद हुए कोविड टेस्ट में उक्त टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी किशन लाल की रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षा उपनिदेशक ने तीनों स्कूलों को दो दिन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें