फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 आरसीसी ने हटाया 160 फीट लंबा वैली ब्रिज

विज्ञापन
94 आरसीसी ने कोकसर में चंद्रा नदी पर बने पुराने बैलीब्रिज को खोल दिया है। यहा स्थाई पुल बनने के बाद ? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कोकसर में चंद्रा नदी पर बने 160 फीट लंबे बैली ब्रिज को बीआरओ की 94 आरसीसी ने हटा दिया है। 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बने इस पुल का अब कोई इस्तेमाल नहीं होने से संगठन के जवानों सहित अधिकारियों ने इसे खोल दिया है।
विज्ञापन

यहां स्थायी पुल बनने से यह पुराना पुल शोपीस बनकर रह गया था। अब सीमा सड़क संगठन इस बैली ब्रिज का समान अन्य पुलों के निर्माण और मरम्मत में उपयोग करेगा। गौर रहे कि अटल टनल रोहतांग के बनने के बाद सीमा सड़क की 94 आरसीसी तांदी-संसारीनाला मार्ग पर सभी पुलों को चकाचक करने जा रहा है।
इस सीजन की शुरुआत में इसी मार्ग पर तिंदी से करीब ढाई किमी आगे किलाड़ की तरफ थंगा नाला में आरसीसी (कंक्रीट) के पुल का कार्य किया। जुंडा नाले में बने पुराने पुल की मरम्मत कर इसे चकाचक किया गया है। उदयपुर में तैनात 94 के ओसी मेजर दीपक भगत और ब्रिज कमांडर मेजर वंश सूद ने कहा कि अटल टनल रोहतांग बनने के बाद सीमा सड़क संगठन अपने अधीन सभी पुलों और सड़कों की देखरेख कर रहा है।
विज्ञापन

उनकी टीम ने कोकसर में कड़क ठंड के बीच कोकसर बैली ब्रिज को हटा दिया है। वहां स्थायी पुल होने से इस ब्रिज का कोई महत्व नहीं था। अब इसका सामान जरूरत के समय अन्य पुलों में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें