फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाबा सरसाईनाथ मेडिकल कॉलेज की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण, अब कार्य शुरू होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बाबा सरसाईनाथ मेडिकल कॉलेज का टेंडर नोएडा की एजेंसी की ओर से लगाया गया है। 555 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले इस मेडिकल कॉलेज का टेंडर जल्द ही खुलने वाला है। टेंडर की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में फरवरी माह में कभी भी प्रदेश सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लगने से पहले कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई साल से जिले के लोगों को मेडिकल कॉलेज के निर्माण का इंतजार है। इसके बनने के बाद जिले का साथ पंजाब और राजस्थान के लोगों को फायदा होगा। इसके निर्माण को लेकर 22 माह का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में वर्ष 2026 में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होने और शुरू होने की उम्मीद लोगों को है।

बता दें कि नियम और शर्ताें के अनुसार टेंडर जिस एजेंसी को दिया जाएगा, वह 15 दिनों के बाद अंदर सारी कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू करेगी। जिस गति से टेंडर लगाकर उसको पूर्ण किए जाने की संभावनाएं नजर आ रही है, उससे लग रहा है कि फरवरी माह के अंत तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के टेंडर जल्द ही लगाया जाएगा। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहले ही अवगत करवा चुके थे। ऐसे में अब सभी की निगाहें हैं कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य की तिथि कब घोषित होगी है।
विज्ञापन

एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड, (हाइट्स) ने लगाया टेंडर

हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान की कार्यकारी एजेंसी एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड, (हाइट्स) की ओर से टेंडर लगाया गया है। इस टेंडर के अनुसार 555 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था। बजट को दो भागों में बांटा गया था। 496 करोड़ में भवन निर्माण का कार्य होना है और 59 करोड़ रुपये से अन्य कार्य करवाए जाने हैं।
मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ तो बदलेगी चुनावी स्थिति
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा सरसाईनाथ के नाम से रखा है। यही मांग जिले के लोगों की थी। ऐसे में अब लोकसभा चुनावों से पहले मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होता है तो इसका सीधा असर पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज को लेकर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करने वाले विपक्ष को अन्य मुद्दों पर फोकस करना पड़ेगा। भाजपा लोकसभा चुनावों में मेडिकल कॉलेज के मुद्दे को भुनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में राजनीति विशेषज्ञ भी उम्मीद जता रहे हैं कि लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से पहले पहले मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें