फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: 10 हजार सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा बढ़े डीए का लाभ, सोनीपत में गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी

Wed, 20 Oct 2021 04:01 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा में बुधवार को 10 हजार सेवानिवृत्त कर्मियों को तोहफा मिला। सरकार ने उन्हें लंबित पड़े डीए का लाभ देने का एलान किया। इससे लगभग एक कर्मी को डेढ़ लाख रुपये तक का फायदा होगा। वहीं, सोनीपत में गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी बच्ची के नजदीक ही कहीं रह रहा था। वह श्रमिक है।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नए स्टेडियमों के लिए प्रदेशभर में मैपिंग की जाएगी। क्षेत्रवार व खेल की पसंद के अनुरूप खेल प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण बंद हु्ईं खेल नर्सरियों को फिर से चालू करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को सरकारी आवास पर भाजपा के खेल, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिले में किसी न किसी अस्पताल से तालमेल कर खेल चोट उपचार का छोटा वार्ड बनाएं, ताकि खिलाड़ियों का खेल के दौरान चोट लगने पर इलाज किया जा सके। ...पढ़ें अन्य खबरें
विज्ञापन


हरियाणा: 10 हजार सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा बढ़े डीए का लाभ, प्रत्येक कर्मचारी को होगा डेढ़ लाख तक का फायदा
कोरोना महामारी के दौरान सेवानिवृत्त हुए 10 हजार सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा। हरियाणा सरकार केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा अपनाई गई पद्धति का अध्ययन कर रही है। केंद्र का निर्णय प्रदेश में लागू होने पर प्रत्येक कर्मचारी को 60 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक फायदा होगा। एचआरए के नए स्लैब के लिए कर्मचारियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। डीए 28 फीसदी होने पर सरकार हाउस रेंट अलाउंस का स्लैब बदलकर 9-18-27 करने पर अभी विचार नहीं कर रही है। फिलहाल सरकारी कर्मियों को 8-16-24 के स्लैब से ही काम चलाना होगा। ...पढ़ें विस्तृत खबर

सोनीपत: गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर ने किराए पर रह रहे एक व्यक्ति की डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर दी। बच्ची की हालत बिगड़ी देखकर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बच्ची को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी मजदूर ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले यूपी के रजनीश ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ गलत काम किया। उसकी बच्ची मंगलवार को गली में खेल रही थी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: सरेंडर करने वाले निहंग भगवंत व गोविंद प्रीत के खून से सने कपड़े बरामद

कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने वाले भगवंत व गोविंद प्रीत के वारदात के समय पहने गए कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस टीम अब मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, कई स्थानों की निशानदेही भी कराई गई है। कुंडली बॉर्डर पर 15 अक्तूबर को हुई लखबीर की हत्या के मामले में चार निहंग आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इनमें सरबजीत व नारायण सिंह की तलवार व कपड़े पहले बरामद किए गए थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर

अंबाला: शादी से मना करने पर देवर ने भाभी को गोली मारी, बचाव में भाई आया तो माथे पर तान दिया रिवॉल्वर

अंबाला के पक्की सराय क्षेत्र में एक देवर ने भाभी के मायके में आकर उसे गोली मार दी। आरोपी ने बचाव में आए महिला के भाई पर भी रिवॉल्वर तान दी। लहूलुहान हालत में महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना पड़ाव पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के परिजनों के मुताबिक रचना का देवर संदीप मंगलवार सुबह ही उसके कमरे पर पहुंच गया था। ...पढ़ें विस्तृत खबर

पानीपत: कव्वाली सुन लौट रहे दोस्त की ईंट मारकर हत्या, फिर खुद ही लेकर आया परिजनों को

पानीपत की कलंदर पीर दरगाह में आयोजित कव्वाली सुनकर लौट रहे युवक की सोमवार रात करीब ढाई बजे उसके ही दोस्त ने ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने नशे की हालत में दोस्त को रोका था। दोनों में झगड़ा हुआ और हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी को ऑटो मंगवाया और शव को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने उसे देख लिया तो वह जा नहीं सका। आरोपी ने नाटक किया और मृतक दोस्त के घर जाकर उसके परिजनों को खुद बुलाकर लाया। राहगीरों ने वारदात की सूचना किला थाना पुलिस को दी। मृतक रानी मोहल्ला के माटा चौक का रहने वाला श्रमिक सुनील (23) था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें