फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में स्क्रैप पिघलाने के दौरान निकली गैस से 30 महिलाएं बेहोश, जींद में पुलिस टीम पर हमला

Sat, 12 Feb 2022 08:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

सोनीपत के गन्नौर में पांची गुजरान रोड पर हुंडई मेंटल कंपनी में स्क्रैप पिघलाने के दौरान अचानक निकली गैस से महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह बेहोश होकर गिरने लगीं। इस दौरान करीब 30 महिलाओं को तबीयत बिगड़ने के चलते आसपास के निजी अस्पताल व सीएचसी गन्नौर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एलएनजेपी (जिला) अस्पताल में बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र (पीडियाट्रिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित करने की तैयारी में है। प्रदेश में यह इकलौता ऐसा अस्पताल होगा जहां बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भी मरीज के इलाज के बारे में सलाह दी जाएगी। इस केंद्र से प्रदेशभर के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ा जाएगा। प्रदेशभर के चिकित्सक बाल रोग से संबंधित किसी आपात स्थिति में उत्कृष्ट केंद्र में संपर्क करके तत्काल बाल रोग विशेषज्ञों से सुझाव मांग सकेंगे। बाल चिकित्सा उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


डाडम खनन हादसा: 42 दिन बाद हुई पहली गिरफ्तारी, आरोपी चलाता था डाडम पहाड़ में हादसे वाली पिट

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में हुए डाडम हादसे में 42 दिन बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक जनवरी को हुए डाडम पहाड़ खिसकने के हादसे में पांच मजदूरों की जान गई थी। जबकि इस मामले की सिवानी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी ने आरोपी डाडम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

कोको ले गई भाजपा की वोट: राकेश टिकैत ने समझाया कोको का मतलब, बोले- बुजुर्ग कोको का नाम लेकर डराते थे

हरियाणा के कैथल में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी में भाजपा की वोट कोको ले गई। चुनाव के समय भाजपा को पता चल जाएगा। वहां सरकार का पहले चरण में काम निपटा दिया है। कोको के बारे में बताते हुए कहा कि बुजुर्ग कोको का नाम लेकर डराते थे। अब वहीं कोको भाजपा की वोट ले गई। उन्होंने कहा कि कोको भाजपा की मौसी है। चुनाव में भाजपा को इस बारे में पता चल जाएगा। कैथल में शनिवार को तितरम मोड पर तितरम व आस-पास के गांवों के लोगों द्वारा शुरू की गई किसान-मजदूर कैंटीन का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने ये बातें कहीं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


भिवानी: कैरू में सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत, कार के सामने नीलगाय आने से हुआ हादसा

हरियाणा के भिवानी जिले के कैरू गांव के नजदीक अचानक से आई-20 कार के सामने नीलगाय आने से कार का संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से कार पेड़ से टकरा गई और कार चालक भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 

जींद: रशीदा गांव में नशे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक कर रही पुलिस टीम पर किया हमला
हरियाणा के जींद जिले के रशीदा गांव में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करने गई पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला कर घायल कर दिया। इसमें 8 पुलिसकर्मियों को चोट लगी और पुलिस गाड़ी पर हमला कर शीशा भी तोड़ा गया। इस मामले में नरवाना पुलिस ने 7 लोगों को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 

सोनीपत: तांबे का स्क्रैप पिघलाने के दौरान निकली गैस से 30 महिलाएं बेहोश, हुंडई मेंटल कंपनी में हुई घटना
सोनीपत के गन्नौर में पांची गुजरान रोड पर हुंडई मेंटल कंपनी में स्क्रैप पिघलाने के दौरान अचानक निकली गैस से महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह बेहोश होकर गिरने लगीं। इस दौरान करीब 30 महिलाओं को तबीयत बिगड़ने के चलते आसपास के निजी अस्पताल व सीएचसी गन्नौर में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद डीएसपी की टीम फैक्टरी में पहुंच गई है। वहीं सीएमओ डॉ. टीना आनंद ने भी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें