सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन- मोहाना मार्ग पर स्थित पननी गांव के पास मंगलवार को बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले ली है।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के पटखौली टोला बढ़या गांव निवासी गौतम (32) बाइक से भाभी खुशबू (24), बहन इंद्रावदी (18) और भतीजा विराम चार वर्ष के साथ एक साथ बर्डपुर के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन- मोहाना मार्ग पर स्थित पननी गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बहन इंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुद और भाभी व भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ जयप्रकाश दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक सहित चालक भी पुलिस के कब्जे में है। इस संबंध में एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक कब्जे में है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।