फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: सड़क हादसे में बहन की मौत, भाभी-भतीजा जख्मी

Tue, 07 Dec 2021 04:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन- मोहाना मार्ग पर स्थित पननी गांव के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन- मोहाना मार्ग पर स्थित पननी गांव के पास मंगलवार को बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


लोटन कोतवाली क्षेत्र के पटखौली टोला बढ़या गांव निवासी  गौतम (32) बाइक से भाभी खुशबू (24), बहन इंद्रावदी (18) और भतीजा विराम चार वर्ष के साथ एक साथ बर्डपुर के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह मोहाना थाना क्षेत्र के लोटन- मोहाना मार्ग पर स्थित पननी गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में बहन इंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुद और भाभी व भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ जयप्रकाश दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक सहित चालक भी पुलिस के कब्जे में है। इस संबंध में एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक कब्जे में है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें