फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: भारतीय फूलों का नेपाल में बढ़ा निर्यात, जानिए क्यों हो रही है इतनी डिमांड

Thu, 28 Oct 2021 06:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

एसोसिएशन के अध्यक्ष मिन बहादुर तमांग ने कहा कि लगभग 232,000 सेंटीपीड फूलों की मालाओं का आयात किया जाना है, जिसे भारत के कोलकाता से आयात किया जाएगा।
विज्ञापन
फूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के आते नेपाल मे भारत से फूलों का आयात बढ़ जाता है। इस बार बेमौसम की वर्षा की वजह से नेपाल में उत्पादन कम हुआ, जिस कारण भारत से नेपाली व्यापारी ज्यादा संख्या में फूलों को मंगा रहे हैं। त्योहार के दौरान सेंटीपीड, मखमल और गोदावरी के फूलों की मांग पहले की तुलना में बढ़ रही है। नेपाल फ्लोरीकल्चर एसोसिएशन (एफएएन) के मुताबिक, इस साल भी मांग को पूरा करने के लिए फूलों का उत्पादन नहीं हुआ।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष मिन बहादुर तमांग ने कहा कि लगभग 232,000 सेंटीपीड फूलों की मालाओं का आयात किया जाना है, जिसे भारत के कोलकाता से आयात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान लगभग 1.55 मिलियन सेंटीपीड, 300,000 मखमली और 15,000 गोदावरी फूलों की माला की मांग है।

सोनौली के फूल कारोबारी राम किशुन ने बताया कि दीपावली, कुकुर पूजा, भाई दूज के कारण नेपाल में फूल और माला की डिमांड बहुत होती है, बनारस से गुलाब और गेंदा फूलों को मंगवा कर भेजा जा रहा है। बेलहिया कस्टम सूचना प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने बताया कि नेपाल भारत से  फूलों का आयात इस महीने ज्यादा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें