फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मदद मांगकर कपड़ा व्यापारी के 65 हजार ले उड़े, पुलिस कर रही जांच

Thu, 28 Oct 2021 06:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक बाजार करने जा रहा था, लेकिन  रुमाल में बंधा हुआ रुपया रास्ते में गिर गया। जिसे उठाकर एक युवक टेंपो में सवार होकर भाग रहा है। अंजान व्यक्ति की बातों में आकर गोपाल ने उसकी मदद शुरू कर दी, वह उसके साथ टेंपो में सवार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के सेंट एंड्रयूज के पास से उचक्के महराजगंज के कपड़ा व्यापारी से 65 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। गुरुवार को वारदात के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचक्के कागज की गड्डी छोड़ गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज, कोठीभार एरिया के खुडुरी, सहुआपुर निवासी गोपाल गुप्ता कपड़ों का कारोबार करते हैं। उनकी ससुराल शाहपुर, पादरी बाजार में है। गुरुवार को मार्केट करने के लिए वह गोरखपुर आए। ससुराल में नाश्ता करके अकेले ही घंटाघर की तरफ जा रहे थे।

पांडेयहाता में पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी एक युवक मिला। उसने बताया कि वह बाजार करने जा रहा था, लेकिन  रुमाल में बंधा हुआ रुपया रास्ते में गिर गया। जिसे उठाकर एक युवक टेंपो में सवार होकर भाग रहा है। अंजान व्यक्ति की बातों में आकर गोपाल ने उसकी मदद शुरू कर दी, वह उसके साथ टेंपो में सवार हो गए।
विज्ञापन


गोपाल टेंपो में बैठकर सेंट एंड्रयूज के पास पहुंचे तो दूसरा व्यक्ति मिल गया। दोनों उनको अपनी बातों में उलझाकर फरार हो गए। गोपाल ने जब अपना बैग खोला तो देखा कि एक सफेद रुमाल उनके बैग में रखा था। रुमाल खोलने पर उसमें अखबार निकला, उसी जगह पर रखा हुआ 65 हजार रुपया गायब था। कोतवाली इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें