फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nani: 'हाय पापा' के बाद अब एक्शन करते नजर आएंगे नानी, मेकर्स ने की 'सारिपोधा सनिवारम' के रिलीज डेट की घोषणा

Sat, 02 Mar 2024 06:57 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ स्टार नानी 'हाय पापा' की सफलता के बाद अपकमिंग फिल्म 'सारिपोधा सनिवारम' को लेकर चर्चा में हैं। टीजर रिलीज के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
 
विज्ञापन
नानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार नानी वर्तमान में इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक है। कुछ समय पहले नानी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हाय पापा' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शक खूब पसंद किया। 'हाय पापा' की सफलता के बाद नानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सारिपोधा सनिवारम' को लेकर चर्चा में हैं। बीते शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। टीजर रिलीज के बाद मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

'सारिपोधा सनिवारम' फिल्म का निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है, जिन्होंने नानी के साथ साल 2022 में 'अंते सुंदरानिकी' का निर्देशन किया था। सोशल मीडिया एक्स पर मेकर्स ने फिल्म की पोस्टर शेयर कर इसके रिलीज डेट की घोषणा की। नानी का यह चर्चित फिल्म इस साल 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि मेकर्स ने तेलुगु में 'सनिवारम' शब्द का मतलब शनिवार होता है। वहीं, फिल्म से जुड़ी हर बड़ी अपडेट शनिवार के दिन ही सामने आई है। बीते साल अक्टूबर में फिल्म के मुख्य महिला किरदार के लिए प्रियंका मोहन को चुना गया, वहीं, सूर्या भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा साई कुमार और सुभलेखा सुधाकर भी इसमे अहम किरदार में नजर आएंगे।

Anant-Radhika: 'हमेशा मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद', स्टेबिन ने नोट साझा कर अनंत-राधिका को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एंग्री यंग मैन  के रोल में नजर आएंगे नानी

वन मैन आर्मी की थीम पर आधारित इस फिल्म को डीवीवी दानय्या अपने प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर तले बना रहे हैं। फिल्म का संगीत जेक्स बेजॉय तैयार कर रहे है। फिल्म के टीजर में नानी का अवतार बेहद दमदार नजर आया। नानी फिल्म सूर्या के किरदार में हैं, जिनका रोल फिल्म में बेहद गुस्से वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नानी की यह फिल्म 'हाय नन्ना' की तरह कमाल दिखाती है या नहीं। 

Madgaon Express: 'मडगांव एक्सप्रेस' से नोरा फतेही का परिचय वीडियो जारी, मराठी गाने पर धमाल मचाएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें