फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PANKAJ UDHAS: पंकज उधास के लिए रखा गया प्रार्थना कार्यक्रम, पिता को याद कर भावुक हो गईं बेटी नायाब और रेवा

Sat, 02 Mar 2024 05:55 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगलवार को पंकज उधास के लिए प्रार्थना कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल समेत इंडस्ट्री के कई सितारे और उनके चाहने वाले शामिल हुए। कार्यक्रम में पंकज उधास का परिवार भावुक नजर आया। 
विज्ञापन
प्रार्थना कार्यक्रम में पंकज उधास का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को निधन हो गया था। मंगलवार को पंकज के अंतिम संस्कार के बाद आज मुंबई में उनके लिए प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गायिक अनुराधा पौडवाल समेत पंकज उधास के करीबी दोस्त और इंडस्ट्री में उनके चाहने वालों ने इस प्रार्थना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पिता पंकज को याद करते हुए उनकी दोनों बेटियां रेवा और नायाब भावुक नजर आईं वहीं, उनकी पत्नी भी पंकज को याद कर भावुक दिखीं।

विज्ञापन

लंबी बीमारी के बाद हुआ था निधन

गौरतलब है कि मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर था, जिसका काफी समय से उपचार चल रहा था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की दुखद खबर शेयर कर लिखा था, 'भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है'।

पीएम मोदी ने दी थी श्रद्धांजलि

अपने चहते गजल गायक के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई थी। इंडस्ट्री के दिग्गजों से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा था, 'हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। उनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा'।

Manisha Koirala: मनीषा ने साझा किया 28 साल बाद भंसाली के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- 'हमारा सौभाग्य है'
 
विज्ञापन

नम आंखों से पंकज को फैंस कर रहे याद 

गौरतलब है कि पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए साल 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। फिलहाल लोग अपने चहेते सितारे को नम आंखों से याद कर रहे हैं।

Lootera Teaser: हंसल मेहता की फिल्म ‘लुटेरा’ का टीजर आया, रजत कपूर का दमदार अंदाज दिखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें