फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेरहवीं मंजिल से कूदकर एलएलबी के छात्र ने दी जान, परिजन बोले- मानसिक रूप से था परेशान

सार

दिव्यांशु के पिता विरेश कुमार पटना के एक निजी बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बेटा और पत्नी ओमेक्स सोसाइटी की तेरहवीं मंजिल पर रहते थे। युवक अपने माता-पिता की अकेली संतान था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर शनिवार सुबह एलएलबी के छात्र ने जान दे दी। मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार के पटना स्थित कदम कुआं निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु के रूप में हुई है। छात्र मानव रचना यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को मौके से कोई कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिव्यांशु के पिता विरेश कुमार पटना के एक निजी बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बेटा और पत्नी ओमेक्स सोसाइटी की तेरहवीं मंजिल पर रहते थे। युवक अपने माता-पिता की अकेली संतान था। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। करीब आठ बजे दिव्यांशु ने अपने फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी। सोसाइटी में सैर कर रहे लोगों ने अचानक से जोरदार आवाज सुनी और दौड़कर पास आए। युवक को उंचाई से गिरा देख सोसाइटी में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस दिव्यांशु को पास के निजी अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें