चुनौतियां उन्हें पसंद हैं और विपरीत धारा में बहना जानती हैं। दुश्वारियां, बंदिशें इनके बारे में तो उन्होंने सोचा ही नहीं। वे समस्या नहीं, समाधान साथ लेकर चलती हैं। अपनी हिम्मत के आगे बड़े-बड़ों को झुका देती हैं और वक्त आने पर अपने और अपनों के लिए चट्टान बन जाती हैं। ऐसी ही कुछ महिलाओं की कहानी जो हार नहीं मानतीं और पर्वत भी उनके सामने कुछ नहीं। अमर उजाला ऐसी महिलाओं को सलाम करता है और अपनी इस खास प्रस्तुति में ऐसी ही 20 बहादुर महिलाओं की कहानी आपको बताने जा रहा है ...