फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन से पीड़ित दिल्ली पुलिस के सिपाही ने बैरक में की आत्महत्या

Fri, 03 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने बृहस्पतिवार शाम बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल में भेज दिया। शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि सिपाही डिप्रेशन से पीड़ित था।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुंडावर, अलवर, राजस्थान निवासी नेत्रराम यादव (42) पीसीआर की साउथ जोन में तैनात था।

उसने बृहस्पतिवार शाम करीब सवा छह बजे डीआरपी लाइन बैरक नंबर-5, लाहौरी गेट में पंखे से केबल (वायर) के जरिए फांसी लगा दी। जानकारी मिलते ही सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी है। गौरतलब है कि दो दिन में दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों ने खुदकुशी की है। बुधवार को रोशनआरा रोड पर पुलिस बूथ में सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें