लखनऊ के हजरतगंज में लगा जाम
- फोटो : amar ujala
लखनऊ: बस सेवा शुरू, कार्यालयों में रही हलचल और सड़कों पर कई जगह लगा जाम
यूपी में अनलॉक-1 के पहले दिन बस सेवा शुरू हो गई है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए सफर करना शुरू कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद हैं। लॉकडाउन खुलने से शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर सोमवार को जाम भी लगा। दरअसल, लॉकडाउन से लंबे समय बाद राहत मिलने पर बाजारों में भी रौनक नजर आई। इस दौरान दुकानदार पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
और पढ़ें...
पश्चिमी यूपी में कई बड़ी राहतों के साथ ऐसा रहा जिलों का हाल
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश में सोमवार से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो गया है। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर कई तरह की गतिविधयां शुरू हो गई है। तो आइए आगे की स्लाइडों में आपको बताते हैं कि अनलॉक के पहले चरण में सोमवार को पश्चिमी यूपी के जिलों में क्या-क्या राहत मिली है।
और पढ़ें...
कानपुर: जिंदगी का सफर पटरी पर, कानपुर में शर्तों के साथ खुलेंगे सभी बाजार
1 जून से अनलॉक-1 में कानपुर में क्या खुलेगा क्या नहीं, इसकी सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। इसके अनुसार एसेसरीज, घड़ी, बैग, अटैची, ड्राई क्लीनर, फ्लैक्स प्रिंटिंग, प्रिन्टिंग प्रेस, केमिकल से संबंधित, लेदर गुड्स से संबंधित, अन्य वस्तुओं से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, बेकरी मिठाई की दुकान प्रात: 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिदिन खुल सकेंगी। केवल रिटेल का काम हो सकेगा।
और पढ़ें...
वाराणसी: लॉकडाउन के पांचवें चरण में मिली और छूट के साथ पटरी पर लौटेगी जिंदगी
लॉकडाउन के पांचवें चरण में प्रदेश सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद रविवार रात में वाराणसी जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की ओर से भी गाइडलाइन जारी कर दी गई। इसमें पहले की तुलना में अब लोग जहां रात नौ बजे तक बाहर रह सकेंगे वही दुकानों के खुलने का समय भी सुबह 7 से 5 बजे से बढ़कर अब सुबह 8 बजे से शाम सात बजे तक कर दिया गया है। हालांकि सभी दुकानें पुराने नियम से ही खुलेंगी।
और पढ़ें...
दिल्ली से सटी यूपी और हरियाणा की सीमाओं का हाल
- फोटो : हिमांशु सोनी/प्रभात पांडेय/सुदर्शन झा/जोगिंदर शर्मा
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील, दोपहर में भी लगा एक किमी लंबा जाम, गाजियाबाद-गुरुग्राम-फरीदाबाद बॉर्डर खुले
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार अनलॉक 1.0 के तहत आज से देशभर में अंतरराज्यीय आवागमन को अनुमति दे दी गई है। इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी बिना पास के एक राज्य से दूसरे राज्य में आराम से आ जा सकता है। हालांकि कई ऐसे शहर हैं जिन्होंने अपने यहां कोरोना के खतरे को देखते हुए अपनी सीमाएं नहीं खोली हैं। इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई बॉर्डर पर आवागमन सुचारु रूप से चल रहा है तो कहीं सुबह से दोपहर हो जाने के बाद भी लंबा जाम लगा है।
और पढ़ें...
दिल्ली: दिल्ली में सात दिन तक सीमाएं रहेंगी सील, जानिए क्या खुला और क्या बंद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दे रहे हैं कि अनलॉक 1.0 और लॉकडाउन 5.0 में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। उन्होंने अनलॉक 1.0 के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए कहा जो चीजें पहले से खुली हैं, खुली रहेंगी।
और पढ़ें...
पंजाब में लंबी दूरी की बस सेवा शुरू, यहां पढ़ें- टाइम टेबल और किराया
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) और पंजाब रोडवेज/पनबस ने राज्य के कुछ चुनिंदा रूटों पर आज से बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। राज्य में पीआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से चलने वाली बसों की समय सारणी और किराए संबंधी विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो से 1 जून को सुबह 6:42 पर चंडीगढ़- बठिंडा बस चलेगी जिसका किराया 295 रूपये होगा।
और पढ़ें...
पंजाब में सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुले
लॉकडाउन को खोलने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 8 जून से राज्य में धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल आदि खोलने के लिए गाइडलाइन बनाने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में 1 जून से नॉन-कंटेनमेंट जोन में नाई की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, शराब व आवश्यक वस्तुओं से संबंधित सभी दुकानें खोलने के आदेश भी जारी किए।
और पढ़ें...
हरियाणा में खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, रात को कर्फ्यू रहेगा
केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस के अनुसार हरियाणा सरकार राज्य में ढील देगी। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक राज्य में कर्फ्यू रहेगा। सूबे में धार्मिक स्थल, होटल- रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल सशर्त खोलने की तैयारी की जा रही है। सभी छूट 8 जून से लागू होंगी। सरकार ने इस संदर्भ में सभी जिला उपायुक्तों और प्रशासनिक सचिवों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन कंटेनमेंट जोन में तो 30 जून तक जारी रहेगा। 8 जून के बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर तमाम प्रतिबंधित गतिविधियों को खोल दिया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
और पढ़ें...
हिमाचल: बिना पास कर सकेंगे आवाजाही, खुलेंगे मंदिर-ढाबे और भी कई रियायतें
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद हिमाचल सरकार ने अनलॉक-1.0 में बड़ी रियायतें दी हैं। सूबे में सोमवार से सुबह 6 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इन 14 घंटों की ढील के दौरान 12 घंटे लोगों को प्रदेश में एक से दूसरे जिले में सुचारु सरकारी और निजी परिवहन सेवा मिलेगी। जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद प्रदेश के धार्मिक स्थल और होटल-रेस्तरां भी खुल जाएंगे। मंदिरों में सूबे के लोग ही पूजा-पाठ और होटलों में 60 फीसदी लोगों को एक समय में बिठाया जा सकता है।
और पढ़ें...
जम्मू-कश्मीर में अनलॉक-1 की व्यवस्था 8 जून के बाद! तबतक जारी रहेगा लॉकडाउन 4.0
केंद्र सरकार के अनलॉक -1 की व्यवस्था जम्मू-कश्मीर में आठ जून तक जारी नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन की मियाद 8 जून तक बढ़ा दी है। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने रविवार को आदेश जारी कर कहा कि केंद्र की गाइडलाइन को जम्मू-कश्मीर में लागू करने से पूर्व पूरे हालात की समीक्षा करनी होगी। विस्तृत चर्चा के बाद ही जम्मू-कश्मीर में जारी पाबंदियों में ढील या परिवर्तन पर फैसला किया जाएगा। लिहाजा प्रदेश आपदा प्रबंधन की राज्य कार्यकारी कमेटी की ओर से 19 और 24 मई 2020 को जारी गाइडलाइन ही प्रभावी रहेगी।
और पढ़ें...