फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के आसार नहीं: लगातार तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में गंभीर रही हवा की सेहत, आज का एक्यूआई 425

Fri, 24 Dec 2021 07:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की रफ्तार, मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ न देने की वजह से स्थानीय स्तर पर उत्पन्न हो रहा प्रदूषण बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में भी मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा की सुस्त रफ्तार और लुढ़के पारे की वजह से स्थानीय स्तर पर बढ़ रहा प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर की सांसों पर भारी पड़ रहा है। इस कड़ी में लगातार तीसरे दिन हवा की सेहत गंभीर दर्ज हुई है। आज का एक्यूआई 425 दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


कल फरीदाबाद 452 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, नोएडा 432 एक्यूआई के साथ दूसरा और दिल्ली 423 के आंकड़े साथ तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। हवा बिगड़ने के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर दिनभर स्मॉग की चादर देखने को मिली। वहीं, कुछ लोगों को गले में खराश व आंखों में जलन की भी समस्या हुई। वायु मानक संस्था सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की सेहत और बिगड़कर गंभीर श्रेणी में मध्यम स्तर तक पहुंच सकती है। 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की रफ्तार, मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ न देने की वजह से स्थानीय स्तर पर उत्पन्न हो रहा प्रदूषण बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में भी मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है। आगामी 25 दिसंबर के बाद के वायु गुणवत्ता में हल्के सुधार की संभावना है। बृहस्पतिवार को हवा में पीएम 10 का स्तर साढ़े चार गुना व पीएम 2.5 का स्तर पौने पांच गुना बढ़कर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। पीएम 10 का स्तर 451 व पीएम 2.5 का स्तर 275 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड हुआ। आमतौर पर पीएम 10 का स्तर 100 या इससे कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 या इससे कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है। 
विज्ञापन


भारतीय उष्णेदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार आठ से 10 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 800 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स दो हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड हुआ है। अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार में ज्यादा अंतर नहीं आएगा और यह पांच से आठ किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 850 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1700 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। दो दिनों तक पूर्वी दिशा से बह रह हवा शनिवार को दक्षिण-पूर्वी की ओर हो जाएगी व इसकी रफ्तार पांच से 10 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट एक हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स एक हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

दिनभर छाई रही स्मॉग की चादर, गंभीर रहे हालात 

प्रदूषण के कारण दिनभर दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग चादर छाई रही। प्रमुख राजमार्गों से लेकर हवाई पट्टियों पर सुबह के समय छाए कोहरे ने प्रदूषण के साथ मिलकर स्मॉग का रूप ले लिया था। बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 423 रिकॉर्ड हुआ। इससे एक दिन पहले यह 407 रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, एनसीआर में केवल गुरुग्राम को छोड़कर सभी शहरों की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई है। गुरुग्राम का एक्यूआई 362 के आंकड़े के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है। 

जहांगीरपुरी में सबसे गंभीर रहे हालात 
वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण दिल्ली के 26 इलाकों में हवा गंभीर रही है। वहीं, जहांगीरपुरी इलाके में सबसे दमघोंटू हवा दर्ज की गई है। यहां शाम चार बजे एक्यूआई का स्तर 479 तक पहुंच गया। इस वजह से दिनभर यहां स्मॉग की चादर छाई रही। वहीं, लोगों को आंखों में जलन के साथ-साथ गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रोहिणी, विवेक विहार, अशोक विहार, वजीरपुर, मुंडका और बवाना में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही है।  

जहांगीरपुरी - 479
रोहिणी- 474
विवेक विहार- 473
अशोक विहार- 470
वजीरपुर:  470
मुंडका - 469
बवाना- 468
आनंद विहार- 464
पटपड़गंज-  463
पंजाबी बाग- 463
नरेला-  462
डीटीयू-  452
ओखला फेज- 2: 444
मथुरो रोड- 449
डीयू:   449
लोधी रोड- 448
पूसा- 442
मंदिर मार्ग- 437
आरेक पुरम- 427
शादीपुर:   426
दिलशाड गार्डन - 425
सिरिफोर्ट: 421
द्वारका सेक्टर 8- 420
कर्णी शूटिंग रेंज- 418
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम- 417
अलीपुर- 409
 
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े

दिल्ली-  425 (आज) 
423 (कल)
फरीदाबाद- 452
गाजियाबाद- 411
ग्रेटर नोएडा- 412
गुरुग्राम- 362
नोएडा-  432

दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
जहांगीरपुरी
मुंडका
पटपड़गंज
रोहिणी
ओखला

देश के सबसे प्रदूषित शहर
फरीदाबाद 452
नोएडा- 432
दिल्ली- 423
दरभंगा- 413
बुलंदशहर- 407
बागपत- 403
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें