श्रीनगर। जनपद में घट रही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस सकते में आ गई है। पुलिस क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाने जा रही है।
कोतवाली पुलिस बुधवार से क्षेत्र भर में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाएगी। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न होने पर स्थानीय निवासियों सहित गढ़वाल विवि के छात्र कई बार प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं। वहीं पहाड़ में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर विवि के छात्र दो दिनों से पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि शहर में ठेली, फड़, कबाड़ी का काम करने वालों के साथ ही प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया से कोई बाहरी व्यक्ति न छूटे इसके लिए क्षेत्रों को चिन्हित कर टीम बनाई गई है।