लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख एवं लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दुष्कर्म के आरोप मामले में महिला की शिकायत पर एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा मामला दर्ज करने के आदेश को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में हाईकोर्ट सोमवार को बैंस की याचिका पर सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
निष्कासन के बाद अनिल जोशी की पहली प्रतिक्रिया
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि किसानों की बात पर उन्हें पार्टी से निकाला जाना मेरे लिए गोल्ड मेडल है। मैंने किसानों की बात कर पंजाब के पानी और अन्न का हक अदा किया। जोशी ने कहा कि मुझे इजाजत मिली तो वह सीमाओं पर जाकर किसानों को संघर्ष के लिए सलाम करेंगे और अगर इजाजत मिली तो वह किसानों के धरने में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
पुर्तगाल से भारत तक तस्करी का जाल
माझा के गांव वजीर भुल्लर का रहने वाला नवप्रीत सिंह नव हेरोइन तस्करी का बेताज बादशाह बन गया है। नवप्रीत सिंह जहां पाक में बैठे आतंकवादियों का करीबी है वहीं अफगानिस्तान के हेरोइन के सौदागरों का बड़ा डीलर बन चुका है। दिल्ली में 354 किलो हेरोइन की खेप पुर्तगाल से नवप्रीत सिंह नव ने अपने तस्करों जालंधर के जमशेर के रहने वाले गुरप्रीत गोपी व गुरजोत गोलू को भिजवाई थी, जिसको आगे रसायन मिलाकर एक हजार किलो बनाकर पंजाब व अन्य प्रदेशों में बेचा जाना था। इस हेरोइन की कीमत 2500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले अमृतसर में 2700 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी गई थी।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर...