फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी में उमड़े प्रशंसक, पिता बोले-मेरा बेटा दिलों में जिंदा

Sun, 19 Mar 2023 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

एक वीडियो जारी कर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि लोग सिद्धू की बरसी पर न पहुंचे, इसके लिए पंजाब का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी पर रविवार को मानसा के सिरसा रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में समागम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अगर समागम में पहुंचने से लोगों को रोका गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। उनका बेटा अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। मूसेवाला के पिता ने कहा कि आज समागम में पहुंचने वाले लोगों की जिम्मेदारी उनकी है। यदि कुछ हुआ तो पर्चा उन पर दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी, देर रात फाइनेंसर कलसी और गनर गिरफ्तार
विज्ञापन


इससे पहले एक वीडियो जारी कर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि लोग सिद्धू की बरसी पर न पहुंचे, इसके लिए पंजाब का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें। बलकौर सिंह ने प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने वाली जत्थेबंदियों और नेताओं से अपील की है कि सिद्धू की बरसी पर आने वाले लोगों को न रोका जाए। पंजाब के मौजूदा हालातों को लेकर पंजाब के लोगों में डर पैदा हो गया है। उन्होंने लोगों से भी आपसी भाईचारा बनाने के साथ-साथ समय पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें