फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egyptian Mummies: क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? मिस्र की प्राचीन ममी में मिले खतरनाक वायरस

Wed, 10 Jul 2024 03:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? - फोटो : अमर उजाला
Egyptian Mummies: दुनिया में मिस्र की प्राचीन सभ्यता सबसे अधिक मशहूर है, जिसे विशाल वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। मिस्र की प्राचीन सभ्यता की सालों से चर्चा होती आ रही है। हालांकि, इस सभ्यता को भी अलग-अलग तरह के संक्रामक रोगों का सामना करना पड़ता था। हाल ही एक शोध में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। इस शोध में बताया गया है कि मिस्र के लोग चेचक, तपेदिक और कुछ कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।

मिस्र के 20वें राजवंश के चौथे फिरौन रामेसेस पंचम का एक मामला सामने आया है। इसके ममीकृत शरीर पर चेचक के साफ निशान हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आधिकारिक तौर पर साल 1980 में दुनिया भर में चेचक के उन्मूलन का एलान किया था। लेकिन क्या इसकी संभावना है कि अब मिलने वाली ममी चेचक या किसी अन्य बीमारी को फिर पैदा कर सकती हैं?
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? - फोटो : Istock
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्राचीन परजीवी प्रयोगशाला के निदेशक पियर्स मिशेल का इसके बारे में कहना है कि अब संभव होना बहुत मुश्किल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि अगर कोई जिंदा होस्ट शरीर नहीं है, तो परजीवियों की अधिकतर प्रजातियां एक या दो साल में मर जाती हैं। अगर 10 साल से अधिक बीत गए तो सबकुछ खत्म हो जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ (NIH) हेल्थ में नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक, चेचक जैसे पॉक्सवायरस सिर्फ जीवित मेजबान की कोशिकाओं में प्रजनन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? - फोटो : Istock
क्या फैल सकता है कुष्ठ रोग? 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ की तरफ से बताया गया है कि तपेदिक और कुष्ठ रोग की वजह बनने वाले बैक्टीरिया को भी जिंदा रहने के लिए जीवित मेजबान की जरूरत होती है। कुष्ठ रोग के फैलने के लिए किसी बीमार व्यक्ति के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहना होता है, क्योंकि इस बीमारी की वजह बनने वाले बैक्टीरिया धीरे-धीरे अपनी आबादी बढ़ाते हैं। एक अन्य कारण ममी से किसी बीमारी के होने की संभावना को कम करता है, जो है डीएनए का क्षरण।

ISS: अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स! जानिए स्पेस स्टेशन से जुड़ी रोचक बातें, एक दिन में होता है 16 सूर्योदय

4 of 5
क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? - फोटो : Istock
फैल सकती है बीमारी?

मिशेल ने बताया कि विश्लेषण से जानकारी मिलती है कि इन परजीवियों के डीएनए के सभी टुकड़े छोटे हैं। अच्छी, लंबी, स्वस्थ डीएनए चेन के स्थान पर यह सिर्फ 50 से 100 जोड़े हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी कुछ काट दिया गया हो, क्योंकि डीएनए खराब होकर टूट रहा है।

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणियां, मंगल ग्रह पर होगा युद्ध, इस साल खत्म हो जाएगी दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या दुनिया में फैल सकती है महामारी? - फोटो : Istock
अगर एक बार डीएनए टूट जाता है, तो कुछ भी नहीं हो सकता है। हालांकि, आंतों के कीड़े दूसरे जीवों की तुलना में अधिक समय तक जिंदा रह सकते हैं। सभी को मेजबान की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन यह भी चिंता की कोई बात नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें