फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में नक्सलियों ने की चार लोगों की हत्या, घर को बम से उड़ाया

Sun, 14 Nov 2021 10:58 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बिहार के गया में शनिवार की रात नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर उसके घर को बम से उड़ा दिया। 
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के डुमरिया प्रखंड के मौन बार गांव में नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद उसके घर को बम से उड़ा दिया। घटना शनिवार रात की है, जब नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन


नक्सलियों ने चारों लोगों को फांसी पर लटकाया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सरजू सिंह भोक्ता के घर को प्रतिबंधित नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया। नक्सलियों ने पति-पत्नी समेत पूरे परिवार को सरेआम फांसी पर लटका दिया। मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। 

नक्सलियों ने पर्चा चिपकाकर लिखा, ले लिया गया बदला
इतना ही, इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा चिपकाते हुए लिखा, इसी परिवार के लोगो ने षडयंत्र के तहत चार नक्सलियों को पूर्व में जहर खिलाकर मरवा दिया था। वो एनकाउंटर में नहीं मारे गए थे। नक्सलियों ने लिखा अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की शहादत का बदला ले लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है
मामले में एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा, 'नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है। हत्या उसी जगह हुई है, जहां चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें