फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: गाड़ी चलाते समय भूल से भी न करें ये चार काम, नहीं तो बढ़ जाएगा जान पर खतरा, जानें सबकुछ

Thu, 11 Jan 2024 12:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर जान पर खतरा बढ़ जाता है। किन कामों को कार चलाते हुए नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हर साल लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। हम इस खबर में आपको चार ऐसे मुख्य कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन


तेज गाने सुनना
कुछ लोगों को कार में तेज आवाज में गाने बजाना पसंद होता है। ऐसा करने के कारण सड़क पर दूसरे लोगों को असुविधा तो होती ही है, साथ ही कार चलाने वालों को दूसरे वाहनों के हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देती। तेज आवाज में गाने चलाना भी हानिकारक होता है। इसके अलावा पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान भी काटा जा सकता है और हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन


मोबाइल का उपयोग
अक्सर लोग कार चलाते समय मोबाइल फोन पर या तो बात कर रहे होते हैं या फिर मैसेज को देख रहे होते हैं। ऐसा करते समय वो ये भूल जाते हैं कि वो सड़क पर अकेले नहीं हैं। सड़क पर दूसरे वाहन भी मौजूद रहते हैं। कार चलाते समय अगर मोबाइल का उपयोग किया जाता है तो इससे हम अपने साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल देते हैं। कई बार लोग कार चलाते समय मोबाइल का उपयोग करते हैं जिससे सड़क पर ध्यान नहीं होता और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन


ड्रिंक एंड ड्राइव
अक्सर लोग अपनी कार को ही बार बना लेते हैं और गाड़ी चलाते हुए शराब पीते हैं। वहीं कुछ लोग शराब पीने के बाद कार चलाते हैं। दोनों ही स्थितियों में कार चलाना न सिर्फ असुरक्षित होता है बल्कि ऐसा करते हुए पाए जाने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। ड्रिंक करने के बाद कार चलाते हुए सही और गलत की जानकारी नहीं मिल पाती जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

ओवरस्पीडिंग न करें
सबसे ज्यादा सड़क हादसे ओवरस्पीडिंग के कारण होते हैं। कम ट्रैफिक में अक्सर लोग काफी तेजी से कार चलाते हैं। जिससे अन्य वाहनों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान भी काटा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें