अमर उजाला
Wed, 10 January 2024
भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को पसंद किया जाता है।
लेकिन अक्सर लोगों की कुछ गलत आदतों के कारण इन कारों में बड़ा नुकसान भी हो जाता है।
कई लोग मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में सफर के दौरान क्लच पर पैर रखते हैं, जिससे नुकसान होता है।
रेड लाइट पर भी मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में गियर लगाकर रखते हैं, जिससे ट्रांसमिशन पर जोर पड़ता है।
अक्सर लोग सफर के दौरान गियर लीवर पर हाथ रखकर कार चलाते हैं। जबकि ऐसा करना नुकसान पहुंचाता है।
कई बार कार को गलत गियर में चलाने से भी मैनुअल ट्रांसमिशन को नुकसान पहुंचता है।
ऑफ रोडिंग के दौरान एसयूवी चलाते हुए रखें इन बातों का ध्यान