फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Price Hike In 2023: नए साल में कार खरीदना हो रहा महंगा, जानें कौन-कौन सी कंपनियां बढ़ा रही हैं दाम

Sun, 01 Jan 2023 01:29 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल में नई कार को खरीदना भी महंगा हो रहा है। जनवरी में कंपनियों की ओर से कभी-भी इसकी घोषणा की जा सकती है। कौन-कौन सी कंपनियों की ओर से नए साल में दाम बढ़ाए जाएंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 13
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

साल 2023 की शुरूआत हो गई है। अब कार कंपनियां भी एक-एक करके अपनी कारों के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाली हैं। कई कंपनियों की ओर से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि वह नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नए साल में किन-किन कंपनियों की कारों को खरीदना महंगा हो रहा है।

विज्ञापन

मारुति सुजुकी

2 of 13
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से भी कारों की कीमत नए साल में बढ़ने वाली है। कंपनी ने दिसंबर में इसकी जानकारी दी थी। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि कितनी कीमतें बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

विज्ञापन

टाटा मोटर्स

3 of 13
For Reference Only - फोटो : tata motors

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी में शामिल टाटा मोटर्स भी जनवरी 2023 में अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी आईसीई इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक कारों और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा जनवरी में कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक, शैलेश चंद्र ने हाल ही में एक बातचीत में बताया था कि कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार टियागो की कीमत में भी बढ़ोतरी कर रही है। यह कीमत बढ़ोतरी 20,000 बुकिंग के बाद नए ग्राहकों की बुकिंग के लिए लागू होगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

होंडा

4 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भी नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। कंपनी ने दिसंबर में ही इसकी जानकारी दे दी थी। दी गई जानकारी के मुताबिक सभी वाहनों की कीमतों में करीब तीस हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

फॉक्सवैगन

5 of 13
फॉक्सवैगन टाइगुन - फोटो : volkswagon india

जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन की ओर से भी अब कभी-भी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया जा सकता है। कंपनी ने भी दिसंबर में अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की जानकारी दी थी। हालांकि कंपनी की ओर से यह नहीं बताया गया था कि कितनी कीमत बढ़ाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

एमजी मोटर्स

6 of 13
एमजी हेक्टर - फोटो : mg india

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से भी नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसका एलान कर सकती है। भारत में एमजी की ओर से एस्टर, हैक्टर, ग्लॉस्टर और जेडएस ईवी जैसी कारों को बेचा जाता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

विज्ञापन

जीप इंडिया

7 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी कार कंपनी जीप की ओर से भी भारत में अपनी कारों की कीमत को बढ़ाया जाएगा। जनवरी में इसकी घोषणा कंपनी की ओर से की जा सकती है। मॉडल और वैरिएंट के आधार पर कंपनी की कारों में दो से चार फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी भार में कम्पास, मेरिडियन, ग्रैंड चेरोकी और रैंगलर जैसी दमदार एसयूवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

ह्यूंदै

8 of 13
हुंडई वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी नए साल में कारों की कीमतों को बढ़ाया जाएगा। कंपनी जनवरी में इसकी जानकारी दे सकती है। कंपनी की ओर से अभी यह नहीं बताया गया है कि कितनी बढ़ोतरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

सिट्रॉएन

9 of 13
For Reference Only - फोटो : citroen india

कंपनी की ओर से भी दिसंबर में ही इसकी जानकारी दे दी गई थी कि कंपनी जनवरी 2023 में कारों की कीमत में बढ़ोतरी करेगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी डेढ़ से दो फीसदी के बीच कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

मर्सिडीज बेंज

10 of 13
Mercedes GLB and EQB - फोटो : Mercedes Benz

लग्जरी कारों की कीमतें भी नए साल में बढ़ रही हैं। मर्सिडीज की ओर से भी करीब पांच फीसदी तक कीमतें बढ़ाई जाएंगी। कंपनी की ओर से जनवरी में इसका एलान किया जा सकता है। इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी और लॉजिस्टिक लागत में इजाफे के कारण सभी कार कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

ऑडी

11 of 13
Audi Q5 Special Edition - फोटो : Audi India

ऑडी की ओर से भी नए साल में कारें 1.7 फीसदी महंगी हो जाएंगी। कंपनी जल्द ही इसकी घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

किया मोटर्स

12 of 13
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

किया की ओर से भारत में कारों की कीमतों को बढ़ाया जाएगा। जनवरी में करीब 50 हजार रुपये तक कीमतों में बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

विज्ञापन

रेनो मोटर्स

13 of 13
रेनो क्विड - फोटो : renault india

फ्रेंच कार कंपनी रेनो भी जनवरी में अपनी कारों को महंगा कर देगी। अन्य कंपनियों के जैसे ही रेनो भी जनवरी में कभी-भी कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है।
 

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें