फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

Wed, 01 Jan 2025 01:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? 
 
विज्ञापन
1 of 13
वार्षिक राशिफल 2025 - फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 

जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा।  बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा? 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर  माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है। 

उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और  ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है।  आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना- 

पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-  
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?  - फोटो : amar ujala
मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अंत में अधिक लाभ और उन्नति वाला रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होगी। पूरा भविष्यफल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

मेष राशिफल 2025 


 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल अत्यधिक लाभ और उन्नतिकारक रहेगा। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करें। विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-  

वृषभ राशिफल 2025 

4 of 13
मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल कुछ अच्छा फल देने वाला रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में उन्नति होगी। अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

मिथुन राशिफल 2025

विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
कर्क राशि की जातकों के लिए यह साल शुभ फल दायक रहेगा। अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

कर्क राशिफल 2025 

विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। इस दौरान आपको सम्मान की प्राप्ति होने की भी संभावना है। सिंह राशि के लिए कैसा रहने वाला साल 2025 जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

सिंह राशिफल 2025 

विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने पराक्रम से अपने कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे। जनवरी से दिसंबर तक कन्या राशि वाले अपना हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

कन्या राशिफल 2025 

8 of 13
तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
तुला राशि के जातकों के लिए यह साल सफलताएं लेकर के आने वाला है लेकिन उसके पहले आपको थोड़ा संघर्ष भी करना होगा। तुला राशि का पूरा राशिफल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

तुला राशिफल 2025 

9 of 13
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल सुख देने वाला और लाभदायी रहेगा। लंबे समय से चली जा रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

वृश्चिक राशिफल 2025 

10 of 13
धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025  कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। आपके घर में भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। 

धनु राशिफल 2025 

11 of 13
मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
मकर राशि के जातकों के लिए साल 2025 थोड़ा कठिनाई वाला रह सकता है। अधिक भावुकता में आकर किसी पर आंख बंद कर के विश्वास ना करें। साल 2025 का पूरा राशिफल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 


मकर राशिफल 2025 

12 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 अधिकांश रूप से शुभ ही रहेगा। पिछले समय से चली आ रही कुछ दिक्कतें दूर हो सकती हैं। विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

कुंभ राशिफल 2025 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2025 सकारात्मक रहेगा ऐसी संभावना ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है। इस साल की शुरुआत लाभकारी से होगी। विस्तृत भविष्यफल के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

मीन राशिफल 2025 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें