Varshik Rashifal 2025: नए वर्ष 2025 का आगाज हो चुका है। साल 2025 के आगाज के साथ ही अंग्रेजी कैलेंडर के पहले महीने जनवरी जारी है। वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2025 में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा और जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। साल 2025 कई मामलों में विशेष रहने वाला होगा। इस साल के राजा मंगल हैं। साल 2025 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। साल 2025 में देवताओं के गुरु बृहस्पति, न्याय और कर्मफल दाता शनि और पापी ग्रह माने जाने वाले राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब सभी जातकों और देश-दुनिया में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। फिर मई 2025 में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही इस साल राहु केतु की स्थिति में भी बदलाव होगा। केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे और राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण भी लगेगा। 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, वहीं साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। इसके अलावा अन्य ग्रहों का भी राशि परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025।