फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sundarkand Path Ke Niyam : सुंदरकांड पाठ के लिए इन नियमों का जरूर करें पालन

Tue, 19 Dec 2023 05:01 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कहते हैं कि सुन्दर काण्ड के पाठ से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।  लेकिन सुन्दरकाण्ड के पाठ करने के लिए भी कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
सुन्दरकांड पाठ के नियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sundar Kand Path Niyam: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन संकटमोचन की पूरे विधि विधान और नियम सेपूजा करने से सभी विघ्न बाधाओं सेव इस दिन बजरंगबली की विधि विधान से पूजा करने से सभी विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। श्री राम भक्त हनुमान जी अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता माने जाते हैं, ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए साधकों को सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए.। कहते हैं कि सुन्दर काण्ड के पाठ से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।  लेकिन सुन्दरकाण्ड के पाठ करने के लिए भी कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। यदि साधक इन नियमों का पालन नहीं करता तो संकटमोचन रुष्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं सुंदरकांड पाठ से जुड़े नियम। 

विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ के नियम
सुंदरकांड का पाठ बेहद लाभकारी माना जाता है। जो भी भक्त मन में ये विश्वास रखता है कि जिस प्रकार हनुमान जी ने श्रीराम के काज संवारे, वैसे ही हमारे भी संवारेंगे उसे हनुमान जी की कृपा ज़रूर मिलेगी। सुंदर कांड के पाठ के नियम इस प्रकार हैं। 

  • सुंदरकांड का पाठ मंगलवार व शनिवार को करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप रोजाना भी इसका पाठ कर सकते हैं।
  • यदि आप सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं, तो इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में  तड़के 4:00 से 6:00 बजे  में पाठ करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। 
  • यदि आप सुंदरकांड का पाठ समूह में करवाते हैं, तो कभी भी इसका पाठ करवा सकते हैं
  • सुंदरकांड का पाठ आप 11, 21, 31, 41 दिन तक कर सकते हैं, सुंदरकांड का पाठ करने के लिए सबसे पहले हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें 
  • ध्यान रहे कि हनुमान जी की प्रतिमा ऐसी होनी चाहिए, जिसमें प्रभु श्री राम, माता सीता व लक्ष्मण की तस्वीर हो।
  • प्रतिमा स्थापित करने के बाद शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। 
  • यह दीपक सुंदर कांड के पूरे समय तक जलना चाहिए।  
  • बजरंगबली हनुमान के चरणों में 7 पीपल के पत्ते अर्पित करें, साथ ही लड्डू का भोग लगाएं। 
  • इसके बाद सुंदरकांड का पाठ शुरू करें।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें