फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2021: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 01 Dec 2021 07:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के लाभ में बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा आपको भी मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा है। दोपहर बाद स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज थोड़ी सी समस्याएं आ सकती हैं क्योंकि आपका प्रिय जज्बाती हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उनको तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अगर आप किसी को पसंद करते है तो उससे अपने प्यार का इजहार कर डालिए। सितारे आपके साथ है, शादी का प्रस्ताव भी दे सकते है आप एक साथ कई रोमांटिक क्षणों को साझा करेंगे। यदि आप एक दूसरे से दूर रहते हैं, तो आपको मिलने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। आपके रिश्ते समृद्ध होंगे, प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से ये दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। आपका दिल आपने प्रेमी से मिलकर पिघल जाएगा। आप अपने प्रिय के साथ कुछ अंतरंग पलों को साथ बिताएंगे। अपने प्रेमी दिल को जीतने की कोशिश करें।
विज्ञापन

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। आज आपका अफेयर सबके सामने आ सकता है। 
विज्ञापन

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके दांपत्य जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी से बिगड़े रिश्ते सामान्य होंगे। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी पर अधिक प्रेम उमड़ेगा। उनका साथ आपको तरोताजा करेगा। वहीं प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो सकती है।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी और आपके बीच टकराव की स्थिति रहेगी। वहीं प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे, कभी आपका प्रिय गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा और आपको खुशी भी देगा।
विज्ञापन

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को आज क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और इससे आपका प्रिय अपना दिल हार जाएगा। दांपत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा। अगर जीवनसाथी घर से दूर है तो उसकी चिंता सता सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें