वर्ष 2020 कड़वे अनुभव के साथ बीता रहा है। महामारी ने सभी लोगों के जीवन को काफी प्रभावित किया। इन कड़वे अनुभवों को भुलाने और एक नए सफर की तरफ चलने के लिए नया साल 2021 नई उम्मीदें, नई शुरुआत और विशेष संकल्पों के साथ आरंभ हो रहा है। नया वर्ष सभी के लिए नई आशाएं और जीवन में खुशियां लेकर आए, इसी मंगलकामना के साथ हम आपको वर्ष 2021 में घटित होने वाली कई ज्योतिष घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।