दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सुख-शांति बनाए रखना हर दंपति की चाहत होती है। फेंगशुई जो एक प्राचीन चीनी वास्तुशास्त्र है इसमें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर न केवल रिश्तों में सामंजस्य लाया जा सकता है, बल्कि जीवन में प्रेम और आनंद का अनुभव भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के पांच प्रमुख फेंगशुई शास्त्र के उपाय।
बेडरूम का सही स्थान और सजावट
फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम का स्थान और सजावट दांपत्य जीवन में बड़ा प्रभाव डालते हैं। बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना सबसे अच्छा माना गया है, क्योंकि यह दिशा पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, जो स्थिरता और प्रेम को प्रोत्साहित करता है। बेडरूम हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए। अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है, जिससे रिश्ते में तनाव आ सकता है। बिस्तर को इस तरह रखें कि वह कमरे के बीच में हो और दोनों तरफ समान स्थान हो, ताकि संतुलन बना रहे।
प्रेम का प्रतीक यिन-यांग
फेंगशुई में यिन-यांग का संतुलन प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। बेडरूम में हमेशा जोड़ी में चीजें रखें, जैसे दो मोमबत्तियां, दो पक्षी या दो दिल के आकार की सजावट। यह चीजें यिन-यांग का प्रतीक हैं और रिश्ते में संतुलन लाने का काम करती हैं।
गुलाबी और लाल रंग का उपयोग
गुलाबी और लाल रंग फेंगशुई में प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। बेडरूम की दीवारों पर हल्के गुलाबी रंग का पेंट करवाएं या लाल रंग के तकिए, चादर और परदों का प्रयोग करें। अगर पूरे कमरे में गुलाबी या लाल रंग का उपयोग संभव न हो, तो छोटे-छोटे सामान जैसे कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का समावेश करें। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा, बल्कि रिश्ते में प्यार और गर्मजोशी भी लाएगा।
रोज क्वार्ट्ज और अन्य क्रिस्टल का उपयोग
फेंगशुई में क्रिस्टल को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। रोज क्वार्ट्ज, जिसे प्रेम का रत्न भी कहा जाता है, बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यह रत्न रिश्ते को मजबूत करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
दर्पण और जल तत्व से बचाव
फेंगशुई में दर्पण का सही स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। बेडरूम में दर्पण इस तरह न लगाएं कि वह बिस्तर पर सोते हुए व्यक्ति को दिखाए। ऐसा करने से रिश्ते में तनाव और असहमति बढ़ सकती है। इसी तरह, बेडरूम में जल तत्व जैसे एक्वेरियम, पानी की तस्वीरें या फव्वारा न रखें। ये चीजें बेडरूम में अस्थिरता और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं।
फूलों का प्रयोग: ताजे और सुगंधित फूल प्रेम और सौहार्द बढ़ाने में मददगार होते हैं। गुलाब और कमल के फूल विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।
सुगंधित कैंडल्स और खुशबू: बेडरूम में सुगंधित कैंडल्स जलाने से वातावरण सकारात्मक और रोमांटिक बनता है।
पुरानी चीजों को हटाएं: बेडरूम में पुरानी, टूटी-फूटी या खराब वस्तुएं न रखें। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं।
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
वार्षिक राशिफल 2025