आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

UNICEF India: यह महिला भारत में कर रही यूनिसेफ का प्रतिनिधित्व, जानें सिंथिया मेककेफरी के बारे में

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी
                
                                                         
                            
UNICEF India Representative Cynthia McCaffrey: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) दुनियाभर के बच्चों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है और कई तरह की योजनाएं संचालित कर रहा है। यूनिसेफ 190 देशों व क्षेत्रों में कार्यरत है। 150 से ज्यादा देशों में यूनिसेफ का कार्यालय या मुख्यालय बना हुआ है। यूनिसेफ का यह विस्तृत नेटवर्क, अन्य कार्यालयों और सरकारों के साथ मिलकर बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ ही बच्चों के लिए रहने योग्य एक अच्छा वातावरण बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में भारत में भी यूनिसेफ कई तरह के कार्यक्रम बच्चों के हितों के लिए चला रहा है। कार्य के सही नेतृत्व और संचालन के लिए यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधि के तौर पर एक महिला को नियुक्त किया गया है। इस महिला का नाम सिंथिया मेककेफरी है। सिंथिया मेककेफरी अपने पद और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। हाल ही में विश्व बाल दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित हुए खेल कार्यक्रम में उन्होंने बाल विकास खासकर बालिकाओं के संरक्षण और शिक्षा पर खास बल दिया। आइए जानते हैं यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी के बारे में।




कौन हैं सिंथिया मेककेफरी

सिंथिया मेककेफरी को इसी साल अक्तूबर 2022 में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया। सिंथिया ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सचिव संजय वर्मा से मुलाकात करके अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने यूनिसेफ मुख्यालय में नेतृत्व की कई भूमिकाओं में काम किया है। सिंथिया को लगभग 25 साल से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह कई उच्च पदों पर कार्यरत रह चुकी हैं। निदेशक, कार्यकारी निदेशक, कार्यालय निदेशक और स्टाफ प्रमुख के तौर पर काम कर चुकी हैं। भारत से पहले वह चीन यूनिसेफ की प्रतिनिधि रह चुकी हैं।

सिंथिया मेककेफरी की शिक्षा

भारत यूनिसेफ की हेड सिंथिया मेककेफरी अमेरिका की रहने वाली हैं। उन्होंने वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री हासिल की। इसके बाद  टेक्सास विश्वविद्यालय के एलबीजे स्कूल से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपने करियर की शुरुआत सिंथिया ने इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी के साथ अंतरराष्ट्रीय विकास से की।

सिंथिया मेककेफरी का करियर
आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर