मेरे जैसा सौदागर नहीं मिलेगा तुमको
फरेब खरीदता हूँ मोहब्बत दे कर
तुम्हें पसंद थी ना शायरियाँ मेरी
सुनो, लौट आओ, कुछ लिखा है तुम्हारी ख़ातिर
मैंने तो वो खोया जो मेरा कभी था ही नहीं
उसने तो वह खोया जो सिर्फ़ उसी का था
बिछड़ के वो रोज़ मिलता है ख़्वाब में
अगर ये नींद भी न होती तो हम मर गये होते
याददाश्त का कमज़ोर होना बुरी बात नहीं है जनाब
बड़े बेचैन रहते हैं वो लोग जिन्हें हर बात याद रहती है
शहर के तमाम 'इज़्ज़तदारों' ने कर ली ख़ुदकुशी
उस बदनाम औरत ने आत्मकथा लिखने का जो फ़ैसला किया
संभाल के रखना अपनी पीठ को दोस्तों
शाबाशी और ख़ंजर दोनों एक ही जगह पर मिलते हैं
अजनबी शहर में किसी ने पीछे से पत्थर फेंका है
ज़ख्म कहता है यहाँ कोई तो अपना मौजूद है
हक़ीक़त कुछ और ही होती है साहेब
हर गुमसुम बैठा इंसान पागल नहीं होता
कोई भी नहीं था दिलासे के लिए आज मेरे पास
अपनी ही बाहों में सर रखकर खूब रोया मैं आज
(ये शायरी इंटरनेट की दुनिया में लोकप्रिय है। इनके रचनाकार का नाम पता नहीं चल सका। अगर आपको लेखक का नाम मालूम हो तो ज़रूर बताएं। शायरी के साथ शायर का नाम लिखने में हमें ख़ुशी होगी।)
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X