आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Sahir Ludhianvi Poetry: अपने सीने से लगाए हुए उम्मीद की लाश

sahir ludhianvi famous urdu poetry apne seene se lagaye huye ummeed ki lash
                
                                                         
                            


अपने सीने से लगाए हुए उम्मीद की लाश
मुद्दतों ज़ीस्त को नाशाद किया है मैं ने

तू ने तो एक ही सदमे से क्या था दो-चार
दिल को हर तरह से बर्बाद किया है मैं ने
जब भी राहों में नज़र आए हरीरी मल्बूस
सर्द आहों में तुझे याद किया है मैं ने

और अब जब कि मिरी रूह की पहनाई में
एक सुनसान सी मग़्मूम घटा छाई है
तू दमकते हुए आरिज़ की शुआएँ ले कर
गुल-शुदा शमएँ जलाने को चली आई है

मेरी महबूब ये हंगामा-ए-तज्दीद-ए-वफ़ा
मेरी अफ़्सुर्दा जवानी के लिए रास नहीं
मैं ने जो फूल चुने थे तिरे क़दमों के लिए
उन का धुँदला सा तसव्वुर भी मिरे पास नहीं

एक यख़-बस्ता उदासी है दिल ओ जाँ पे मुहीत
अब मिरी रूह में बाक़ी है न उमीद न जोश
रह गया दब के गिराँ-बार सलासिल के तले
मेरी दरमांदा जवानी की उमंगों का ख़रोश

रेगज़ारों में बगूलों के सिवा कुछ भी नहीं
साया-ए-अब्र-ए-गुरेज़ाँ से मुझे क्या लेना
बुझ चुके हैं मिरे सीने में मोहब्बत के कँवल
अब तिरे हुस्न-ए-पशीमाँ से मुझे क्या लेना

तेरे आरिज़ पे ये ढलके हुए सीमीं आँसू
मेरी अफ़्सुर्दगी-ए-ग़म का मुदावा तो नहीं
तेरी महबूब निगाहों का पयाम-ए-तज्दीद
इक तलाफ़ी ही सही मेरी तमन्ना तो नहीं

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर