आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माधव कौशिक की ग़ज़ल: दुनिया वालो तुम क्या जानो हमने क्या-क्या देखा है

कविता
                
                                                         
                            दुनिया वालो तुम क्या जानो हमने क्या-क्या देखा है
                                                                 
                            
खुली हुई आँखों से अक्सर सच्चा सपना देखा है।

पूरे का पूरा सावन भी प्यास बुझा कर हार गया,
नदी किनारे का हर बरगद इतना प्यासा देखा है।

इससे ज़्यादा तन्हाई की तन्हाई क्या होती है,
भीड़ भरे बाज़ारों में भी खुद को तन्हा देखा है।

आज धूप भी नर्म,मुलायम शबनम जैसी लगती है,
सुबह सवेरे आईने में किसका चेहरा देखा है।

मौसम की माली हालत का मालिक ही अब मालिक है,
हमने बिन पैरों के चलता खोटा सिक्का देखा है।

शायद कोई बच्चा मेरी बाँह पकड़कर साथ चले,
चौराहे पर आकर मैंने घर का रस्ता देखा है।

कस्तूरी-मृग की आँखों सी मेरी अंधी आँखों ने
रेगिस्तातो की मुट्ठी में बहता दहता देखा है।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर