आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जगजीत सिंह: हस्तीमल हस्ती की इस एक ग़ज़ल को मशहूर कर देने वाले ग़ज़ल गायक

Jagjit Singh The ghazal singer who made this one ghazal by Hastimal Hasti famous
                
                                                         
                            

जगजीत सिंह - यानी ग़ज़ल गायकी के जादूगर, अपनी मौसिक़ी से मोजिज़े दिखाने वाले। जिस ग़ज़ल को गाते वो उस शायर से ज़्यादा जगजीत सिंह के नाम हो जाती। ऐसी ही एक ग़ज़ल है हस्तीमल हस्ती की, जिसे गाकर जगजीत सिंह ने अमर कर दिया और हस्तीमल हस्ती को अब जब इस ग़ज़ल के साथ याद किया जाता है तो जगजीत सिंह की आवाज़ भी कानों में सुनाई देने लगती है। वो मशहूर ग़ज़ल है - 

प्यार का पहला ख़त लिखने में वक़्त तो लगता है
नए परिंदों को उड़ने में वक़्त तो लगता है

जिस्म की बात नहीं थी उन के दिल तक जाना था
लम्बी दूरी तय करने में वक़्त तो लगता है

गाँठ अगर लग जाए तो फिर रिश्ते हों या डोरी
लाख करें कोशिश खुलने में वक़्त तो लगता है

हम ने इलाज-ए-ज़ख़्म-ए-दिल तो ढूँढ़ लिया लेकिन
गहरे ज़ख़्मों को भरने में वक़्त तो लगता है 
 

10 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर