आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: रणवीर और तोरण देवी लली की रचना-  जय-जय भारत जय-जय स्वदेश

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- रणवीर, जिसका अर्थ है- युद्धक्षेत्र में वीरतापूर्वक लड़ने वाला, बहुत बड़ा वीर या योद्धा। प्रस्तुत है तोरण देवी लली की रचना- जय-जय भारत जय-जय स्वदेश
                                                                 
                            

जय-जय भारत जय-जय स्वदेश। 
जय शोभित सुंदर तिलक भाल। 
अतिभव्यमूर्ति लोचन विशाल। 
अतुलित बलधारी अतिदयाल। 
जय जगत-शिरोमणि वीर वेष॥ 

पूरित सुंदर षड्ऋतु अनूप। 
रक्षक पयोधि हिय शैल-भूप। 
जय सत्य न्याय अरु धर्मरूप। 
जय तीस कोटि संतति विशेष॥

शुभ पावन प्रिय अनुरक्ति देत। 
निज भक्त जन को भक्ति देत। 
रणवीर भुज को शक्ति देत। 
प्रिय भारत तब महिमा अशेष॥ 
जय-जय भारत जय-जय स्वदेश॥
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर