आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: महनीय और रामगोपाल 'रुद्र' की कविता- निश्छल अंतर

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- महनीय, जिसका अर्थ है- मान्य, पूज्य, श्रेष्ठ, महान। प्रस्तुत रामगोपाल 'रुद्र' की कविता- निश्छल अंतर
                                                                 
                            

निश्छल अन्तर छल पर ढलकर अपनी आँखों दयनीय हुआ!

रज के तारों की क्या चर्चा, रजनी के तारों को देखो!
मन के हारे क्या होते हैं, अपने से हारों को देखो;
इतने ऊँचे चढ़नेवाले, ऐसी गति से चलनेवाले,
भू के खींचे भू पर आए टूटे बेचारों को देखो;

तारे तो घुल-घुल ओस हुए, अवनी ने दिखलाई माया
अभिनन्दन का सामान किया, दुधिया पलकों पर बिठलाया!
मन में पाताल रहा रमता, मुँह पर छलकी नभ की ममता;
तारों ने जग को नहलाया, जग ने तारों को बहलाया!
यह तो कहिए, दिन उग आया, झूठा मुँह कमनीय हुआ!

धरती का मुँह जोहा करता जो चाँद, चकोर बना, ऊपर,
कटते-कटते कट जाता है, लुट जाता है, नभ से चूकर;
ज्वारों पर आता है तो पाता है उपहास, कलंकी है!
मिट जाता है बेचारा, तो मनती है दीवाली भू पर!

आदृत होता है चाँद कि वह भू के सिर के भी सिर पर है,
देवों में है गिनती उसकी, वह गंगाधर का शेखर है!
मिट्टी, तेरी भी बलिहारी! शिव की तो हो पार्थिव पूजा,
शिवशेखर हो बदनाम कि वह ताराप्रिय है, लांछनधर है!
महि पर न्योछावर चाँद महज़ मुँह देखे का महनीय हुआ!

रौंदी जाकर सूखी माटी, श्रम का जीवन बेहाल हुई;
चावों के चाक चढ़ी नाची, पाकर कर-परस निहाक हुई!
भँवरी को भाव मिला मन का, वैभव साकार खिला तन का;
तप के आँवे में लाल हुई, माटी की देह कमाल हुई!
आगे पढ़ें

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर