आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: माधुर्य और उमेश कुमार राठी की कविता- होठों पर प्यार निसार करूँ

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- माधुर्य, जिसका अर्थ है- मधुर होने का भाव, मधुरता, सुन्दरता, मिठास। प्रस्तुत है उमेश कुमार राठी की कविता- होठों पर प्यार निसार करूँ
                                                                 
                            

होठों पर प्यार निसार करूँ
दिल में यह चाह घनेरी है
चुपचाप सुनो ये बात प्रिये
मुस्कान मधुरिमा मेरी है

जब धूप बरसती मूरत पर
देखा तब मैंने वातायन
मधु रश्मि सरसती सूरत पर
पसराया प्रभु ने रूपायन
सचमुच लगता है प्राण प्रिये
ये आभ अरुणिमा मेरी है
चुपचाप सुनो ये बात प्रिये
मुस्कान मधुरिमा मेरी है

आँगन में झूम रहा सावन
जब से तुमने शृंगार किया
तेरी नखरैली चितवन ने
चुपके दिल पर अधिकार किया
तन में माधुर्य समाया है
ये सौम्य तरुणिमा मेरी है
चुपचाप सुनो ये बात प्रिये
मुस्कान मधुरिमा मेरी है

निशदिन सुनके वाणी वंदन
अविभूत करे घर को चंदन
अँगनाई छूकर पुरवायी
जीवन का करती अभिनन्दन
मनमीत सुवासित यौवन की
परिणीत वरुणिमा मेरी है
चुपचाप सुनो ये बात प्रिये
मुस्कान मधुरिमा मेरी है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


 
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर