आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'प्लेटफ़ॉर्म से आवाज़ें': पुस्तक जिसमें ज़िंदगी के मामूली दिखाई देने वाले मंज़र भी असाधारण मानी रखते हैं

साहित्य
                
                                                         
                            मिरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा
                                                                 
                            
इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा


क़ज़लबाश का यह शेर आज शिद्दत से याद आ रहा है। शायद इसलिए कि जब जुनूँ, ख़िदमत, शुजाअत और अदब एक ही शख़्सियत में यकजा हो जाएँ, तो ज़ेहन के पर्दे पर एक नाम उभरता है मोहतरम जनाब तजेंद्र सिंह लूथरा साहब.

बुलंद क़द, चौड़ा सीना, चेहरे पर एक ख़ास संजीदगी, दिल में बेशुमार हमदर्दी और ज़ेहन में इल्म का समंदर। चुस्त-दुरुस्त शख़्सियत पर सलीक़े से सजा लिनन-कॉटन का लिबास और उसके रंगों से हमआहंग, उतनी ही ख़ूबसूरती और वक़ार के साथ बँधी शानदार पगड़ी। शख़्सियत में रुआब, अंदाज़ में तहज़ीब और आँखों में तजुर्बे की वो गहराई, जो पहली मुलाक़ात में ही अपनी तरफ़ मुतवज्जह कर लेती है।

पेशे के एतबार से सीनियर आईपीएस अफ़सर रहे, मगर दिल की दुनिया हमेशा अल्फ़ाज़, एहसास और अदब से आबाद रही। ऐसा नहीं कि उन्हें सिर्फ़ अदब से मोहब्बत है, बल्कि वो ख़ुद अदबी महफ़िलों की रौनक़ और अहल-ए-अदब के महबूब बन चुके हैं। मेरा ज़ाती तजुर्बा यह है कि उनसे होने वाली हर गुफ़्तगू महज़ गुफ़्तो-शुनीद नहीं होती, बल्कि इल्म, दानिश और ज़िंदगी के किसी नए पहलू से रूबरू होने का एक दिलकश बहाना बन जाती है।

उनकी शख़्सियत में पहाड़ की सख़्ती भी है और बादलों की नरमी भी। एक तरफ़ उसूलों की पुख़्तगी, अनुशासन की पाबंदी और फ़ैसलों में दोटूकपन, तो दूसरी तरफ़ दिल की वो नर्मदिली जो किसी की तकलीफ़ को महसूस करने के लिए किसी तआरुफ़ की मोहताज नहीं। लूथरा साहब बेहद हस्सास, ज़हीन और बेबाक हैं। उनकी नज़्मों से गुज़रते हुए महसूस होता है कि वो अपने एहसासात को महज़ अल्फ़ाज़ में ढालते नहीं, बल्कि उन्हें अपनी रूह की आँच में तपाकर क़लम के हवाले करते हैं। अख़बार में पढ़ी कोई मामूली-सी ख़बर हो या ज़िंदगी का कोई ज़ाती तजुर्बा, उनकी निगाह उसे एक नई मानीख़ेज़ शक्ल अता कर देती है। गोया कोई मंज़र पहले उनके दिल में उतरता है, फिर एहसास की ज़बान पाता है और आख़िरकार एक ऐसी नज़्म बनकर सामने आता है, जो पढ़ने वाले के ज़ेहन में देर तक रौशनी किए रहती है।

इसी सिलसिले की एक अहम कड़ी है वाणी प्रकाशन से प्रकाशित उनकी नई किताब 'प्लेटफ़ॉर्म से आवाज़ें', जिसमें 119 नज़्में शामिल हैं।

किताब की पहली ही नज़्म 'प्लेटफ़ॉर्म से आवाज़ें' पढ़ी तो महसूस हुआ कि यह महज़ नज़्मों का एक मजमूआ नहीं, बल्कि हमारे इर्दगिर्द बिखरी समाजी हक़ीक़तों, अनसुनी सदाओं और इंसानी बेबसी का एक मानीख़ेज़ दस्तावेज़ है। यह किताब उन आवाज़ों की तरफ़ हमारा ध्यान खींचती है, जो हर तरफ़ मौजूद तो हैं, मगर हमारी मसरूफ़ियत, बेरुख़ी और तबक़ाती ज़हनियत के शोर में कहीं गुम होकर रह गई हैं। आगे पढ़ें

आवाज़ें जो सुनाई नहीं देतीं...

2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर