आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब कालिया जी से कहा पत्नी को 'हार्ट अटैक' हो गया है और सौ रुपए तुरंत चाहिए

ravindra kalia
                
                                                         
                            छुट्टी के एक दिन दोपहर को किसी ने दरवाजा खटखटाया। मैं शहर में नया-नया आया था किसी की प्रतीक्षा भी न थी। ऊपर से झाँक कर देखा, हिंदी के एक अत्यंत प्रतिष्ठित और बुजुर्ग रचनाकार दरवाजा पीट रहे थे। मैं भाग कर नीचे पहुँचा, उन्हें दफ्तर में बैठाया। आदर सत्कार क्या करता, घर में चाय बनाने की भी सुविधा न थी और सर्वेश्वर के शब्दों में कहूँ तो जीवन 'खाली जेबें, पागल कुत्ते और बासी कविताएँ' था। 
                                                                 
                            

खाने पीने की व्यवस्था अश्क जी के यहाँ थी, इसलिए निश्चिंत था। मुझसे अश्क जी की एक ही अपेक्षा थी कि वे दिन भर जितना लिखें, मैं शाम को सुन लूँ। शुरू में तो यह बहुत सम्मानजनक लगता था कि एक अत्यंत वरिष्ठ लेखक मुझे इस लायक समझ रहा है कि मैं उनकी रचना पर कोई राय दे सकूँ। मगर कुछ दिनों बाद मैं इससे ऊबने लगा।

'आज बहुत मुसीबत में तुम्हारे पास आया हूँ।' उन बुजुर्ग रचनाकार ने बताया कि उनकी पत्नी को 'हार्ट अटैक' हो गया है और उन्हें किसी भी तरह सौ रुपए तुरंत चाहिए।'

सौ रुपए उन दिनों एक बड़ी रकम थी और मैंने दिन भर के लिए किसी तरह एक अठन्नी बचा कर रखी हुई थी। मेरे लिए अचानक एक संकट खड़ा हो गया। चाह कर भी मैं उनकी कोई मदद नहीं कर सकता था। मैंने अत्यंत सकुचाते हुए उन्हें बताया कि उन्हें यकीन तो न आएगा मगर सच्चाई यही है कि मेरे पास इस समय सिर्फ एक अठन्नी है। 

वह हैरत और अविश्वास से मेरी ओर देखने लगे। उनके चेहरे के आईने में मेरा गैरलेखकीय महाजनी चेहरा मुझे ही चिढ़ा रहा था। मुझे लगा, मेरी बात सुन कर वह संतप्त ही नहीं, आहत भी हुए हैं। उन्होंने नजर उठा कर प्रेस का जायजा लिया और लंबी साँस भरते हुए बोले, 'जो ईश्वर को मंजूर है। कहीं और जा कर हाथ फैलाता हूँ।'
आगे पढ़ें

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर