आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़्वाब, ज़ख़्म और शराब

                
                                                         
                            नज़र को अब हर एक शय बेताब लगती है,
                                                                 
                            
वही तू है, वही मै हूँ , मगर अब तू ख़्वाब लगती है।

रात ढले जो याद तेरी बेहिसाब आती है
मेरी उंगलियां सिगरेट पर , फिर सिगरेट में आग लगती है

ये जो मेरे जख्म सवाल पूछते है मुझसे
एक तू और तेरी तस्वीर ही , इनका जवाब लगती है

पन्नों के दरमियाँ मुरझाया गुलाब मेरा मालूम पड़ता है
महक रही है आज भी , मुझे ये वही किताब लगती है ,

शायर बनते है अक्षर , इश्क से ठोकर खाकर
ठोकर चोट–ए–शबाब लगती है,
शायरी चोट पे जवाब लगती है ।

और वो जो दूर रहा नशे से मै एक ज़माने तक , कबीर!
अब हर रात होठ पे शराब लगती है
शराब भी अजाब ( सजा) लगती है ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर