व्यवहार मिले उन लोगों का,
सौहार्द मिले उन लोगों का,
जो जीवन में निर्णीत हो,
साथ मिले उन लोगों का:,
जो स्वंय सत्य के गामी हो,
जो मानवता के प्रेमी हो,
जो सुख और दुःख के साथी हों,
साथ मिले उन लोगों का:,
जिनके मन में कोई द्वेष ना हो,
हँसी तो हो पर रोष ना हो,
हो कूप समान हृदय जिनका,
साथ मिले उन लोगों का:,
वो मेरा साथ निभाए चलें,
मैं उनका साथ निभाए चलूँ,
पग-पग में साथ रहे जिनका,
साथ मिले उन लोगों का:,
वो मित्र बने मेरे जिय के,
मैं दास बनूँ उनके हिय का,
जीवन-भर साथ रहे जिनका,
साथ मिले उन लोगों का:,
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X