चार खींचा लीं तिरंगे संग तस्वीरें
कर ली तिरंगा लिए यात्राएं
दिखा दीं सभी की तस्वीरें
कर लिया मीठा मुंह
लगा दिए आरोप - प्रत्यारोप
दे दिया भाषण
फहरा लिया झंडा जहान में
कर लीं सभाएं सात दिशाओं में
ले लिया सम्मान समारोह में
मन गया आजादी का उत्सव
जेल की बात जरा भी जुबान से न फिसली
बन गया स्वतंत्रता दिवस।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X