ख़याल भी न था कि अपनों से मिलने का इतना इंतज़ार करना होगा,
महज़ एक कॉल करने के लिए भी घड़ी की सुइयों से लड़ना होगा।
फासले इतने हैं कि चाहकर भी घर लौट नहीं सकता,
सच कहते हैं सब, बचपन का वो दौर ही सबसे प्यारा था—
कम से कम उस घर की छत के नीचे जो सुकून और प्यार बसता था,
वो इस कामरे में कहां नसीब होगा.....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X