आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पराली और दिल्ली

                
                                                         
                            "पराली और दिल्ली"
                                                                 
                            


फसल कटी है,आई सर्दी,
और फिर जली पराली।
बने धुएं के गहरे बादल,
आ पहुंचे फिर दिल्ली।

लगातार है जलती पराली,
बनते रोज धुएं के बादल।
चलते बढ़ते आते रहते,
लगातार दिल्ली के आंचल।

पर्यावरण प्रदूषित होता,
दिल्ली फिर होती बेहाल।
एक बार की बात नहीं है,
ऐसा होता साल दर साल।

जैसे जैसे सर्दी बढ़ती ,
प्रदूषण होता बद से बदतर।
बनती ऐसी विकट परिस्थिति,
होता सांस लेना भी दूभर।

चर्चाओं के दौर है चलते,
होती सरकारों में जंग।
कोर्ट कचहरी भी जाते हैं,
ढूंढें कुछ राहत का ढंग।

"गुरु जी"कहती है सरकार
तभी फिर,रहो घरों के अंदर।
पराली से पर्यावरण बेहाल,
प्रदूषण गहरा, फैला बाहर।

वीरेन्द्र कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर