वीराने में कोई मेहमान आए
उन्हें देखे से जो मुस्कान आए
फायदे आपको ही हो मुबारक
हमारे हिस्से में नुक़सान आए
ज़लालत, तंज़ और धिक्कार हैं बस
हमारे हाथ जो सामान आए
उम्र भर की कमाई थी वो मेरी
तुम्हारी 'हाँ' पे जो कुर्बान आए
हमें भी मिल ही जाएगा ठिकाना
रास्ते में कोई शमशान आए
~विनीत सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X